Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेज़ों का खेल…डेमोग्राफी से खिलवाड़ करने वाले CHC सेंटर्स पर प्रशासन सख्त

उत्तराखंड की डेमोग्राफी के साथ छेड़छाड़ और तेजी से हो रहे बदलाव ने कई गंभीर सवालों को जन्म दे दिया है। वहीं इस मामले में कुछ हद तक कॉमन सर्विस सेंटरों की भूमिका सामने आ रही है जो अवैध रूप से रह रहे लोगों को फर्जी तरीके से वैध दस्तावेज़ उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। ताज़ा मामला विकासनगर तहसील के शंकरपुर गांव का है, जहां एक सीएससी सेंटर से जारी जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड विभागीय वेबसाइट पर दर्ज नहीं पाया गया। शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सीएससी सेंटर को सील कर दिया और वहां मौजूद कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य दस्तावेज़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनाया रिकॉर्ड, 4621 से ज्यादा घोषणाएं और 90% डिलीवरी रेट

CHC सेंटर पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सीएससी सेंटर मुजाहिद नामक युवक द्वारा संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे पहले सहसपुर क्षेत्र में भी इसी तरह परिवार रजिस्टर से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में एक सीएससी सेंटर को सील किया जा चुका है। वहीं उत्तराखंड की डेमोग्राफी से खिलवाड़ के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं, जिसके अनुपालन में पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page