Connect with us

उत्तराखंड

महिला अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, ज्ञापन सौंपा…..

देहरादून।
राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस अब सड़कों के साथ-साथ संवैधानिक स्तर पर भी सक्रिय होती दिख रही है। आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन देहरादून पहुंचा और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों, छेड़छाड़, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसी घटनाओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Indigo की 13 उड़ाने हुई रद्द, परिचालन अव्यवस्था में फंसी एयरलाइन…यात्री हो रहे परेशान

महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए कि वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए। साथ ही महिला हेल्पलाइन, फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या बढ़ाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो कांग्रेस महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारी शामिल थीं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page