Connect with us

उत्तराखंड

खानपुर विधायक आवास पर गोलीबारी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गिरफ्तार

खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना कुछ देर पहले घटी, जब पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिल कर विधायक के आवास पर गोलियां चला दी। गोलीबारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इस मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया गया है। देहरादून नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है अब उन्हें हरिद्वार पुलिस के हवाले किया जाएगा, जहाँ उनकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने इस गोलीबारी को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है, लेकिन प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना पुराने राजनीतिक विवादों से जुड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल, बंद होने की कगार पर 900 पेयजल योजनाएं

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके से कुछ प्रमाण भी जुटाए हैं और इस मामले में जांच की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page