Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ मंजूर, पेंशनर्स को भी मिला तोहफा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने प्रदेश में पेयजल, पर्यटन, सिंचाई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पौड़ी गढ़वाल जिले में NCC अकादमी की स्थापना के लिए कुल 38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार के इस कदम से पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के पेंशनभोगियों को नववर्ष का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई राहत में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी, जिससे प्रदेश के हजारों सिविल और पारिवारिक पेंशनर्स को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी

राज्य सरकार के पांचवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार पेंशन पा रहे लाभार्थियों के लिए दरों में महंगाई राहत की दर 474% से बढ़ाकर 484% प्रति माह और छठवें केन्द्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार महंगाई राहत की दर 257% से बढ़ाकर 262% प्रति माह की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का कहर; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, 115 सड़कें बंद

सिंचाई और पेयजल योजनाओं के लिए करोड़ों का बजट

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबार्ड वित्तपोषण के अंतर्गत चमोली और अल्मोड़ा जनपदों में सिंचाई विभाग की 5 योजनाओं के लिए 12.83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा राज्य की 7 अन्य सिंचाई परियोजनाओं के लिए भी 15.06 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पानी और बिजली के संकट को दूर करने के लिए चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों पर 50 हैंडपंप और 31 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने 3.98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

पर्यटन विकास और पौड़ी में NCC अकादमी

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर स्थित पर्यटक आवास गृह का कायाकल्प किया जाएगा। इसके उच्चीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 4.96 करोड़ रुपये की वित्तीय राशि मंजूर की गई है।

पौड़ी गढ़वाल को NCC अकादमी की सौगात

जनपद पौड़ी में बनने वाली अत्याधुनिक NCC अकादमी के लिए संशोधित लागत 50.00 करोड़ रुपये तय की गई है। इसके निर्माण कार्य को तेजी से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, किसानों के हितों की रक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page