Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड: रामनगर के रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, दो सहकर्मियों पर केस दर्ज

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में एक निजी कंपनी की कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। रविवार को पीड़िता की लिखित शिकायत पर रामनगर पुलिस ने उसके दो सहकर्मियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की एक कंपनी के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन रामनगर के एक रिजॉर्ट में किया गया था।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उसे रिजॉर्ट के एक कमरे में बुलाया गया था। आरोप है कि वहां उसे जबरन अत्यधिक शराब पिलाई गई, जिसके बाद दिल्ली निवासी सहकर्मी शुभम भाटला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बसों की मरम्मत करने वाला कोई नहीं! वर्कशॉप में मैकेनिकों के 565 पद खाली

पीड़िता के अनुसार, वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने अपने दूसरे साथी सौरभ ठाकुर को कमरे में बुलाया। सौरभ ठाकुर ने भी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को दूसरे कमरे में छोड़कर चले गए। होश में आने के बाद पीड़िता ने रामनगर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।

रामनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 62 और 64 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम रिजॉर्ट पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज, कमरे के साक्ष्य और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चकराता ऑडियो विवाद पर गरमाई सियासत: बॉबी पंवार ने MLA प्रीतम सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, फूंका पुतला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के समय रिजॉर्ट में मौजूद कंपनी के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।

More in उत्तराखंड

Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page