Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी की भी संभावना

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपनी करवट बदल ली है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में धूप बादलों के बीच आंख-मिचौनी कर रही है। सोमवार को राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में सुबह का आगाज करारी धूप से हुआ, हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं पर आंशिक बादल छाने लगे। वहीं शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम पूरी तरह बदल गया।

जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कहीं-कहीं चोटियों पर बर्फबारी की भी सूचना मिली है। मौसम में आई करवट से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस क्रम में राजधानी दून में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है और पहाड़ों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: वन संपदा से जुड़ेगा स्वरोजगार

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। जबकि प्रदेश के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page